Breaking News :

ओमान तट के पास टैंकर में लगी आग, 20 भारतीय नाविकों की सुरक्षित निकासी

इंस्टाग्राम पर BJP से आगे निकली कॉकरोच जनता पार्टी

नई दिल्ली, May 21

सोशल मीडिया पर उभरे व्यंग्यात्मक राजनीतिक मंच कॉकरोच जनता पार्टी ’ ने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स के मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पीछे छोड़ दिया है। वीरवार तक तक CJP के इंस्टाग्राम हैंडल पर 11.8 मिलियन फॉलोअर्स हो गए, जबकि भाजपा के आधिकारिक अकाउंट पर 8.7 मिलियन फॉलोअर्स दर्ज किए गए।

दिलचस्प बात यह है कि CJP ने यह उपलब्धि लॉन्च होने के महज चार दिनों के भीतर हासिल की है। जहां भाजपा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 18 हजार से अधिक पोस्ट हैं, वहीं CJP ने केवल 56 पोस्ट के जरिए इतनी बड़ी ऑनलाइन लोकप्रियता हासिल कर ली।

इस मूवमेंट की शुरुआत 30 वर्षीय राजनीतिक संचार रणनीतिकार अभिजीत दिपके ने की थी, जो वर्तमान में बोस्टन यूनिवर्सिटी में अध्ययन कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह अभियान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की कथित टिप्पणी के बाद शुरू हुआ, जिसमें बेरोजगार युवाओं की तुलना “कॉकरोच” और “पैरासाइट” से किए जाने को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक प्रतिक्रिया देखने को मिली।

CJP की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर नई बहस छेड़ दी है। सोशल मीडिया यूजर्स “Abki Baar 10 Million Paar” जैसे नारों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो भाजपा के चुनावी स्लोगन पर व्यंग्यात्मक अंदाज में आधारित है।

हालांकि भाजपा अब भी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन मानी जाती है और चुनावी राजनीति में उसकी मजबूत पकड़ बनी हुई है, लेकिन CJP का उभार यह दिखाता है कि डिजिटल दौर में मीम कल्चर और सोशल मीडिया कैंपेन युवाओं को तेजी से प्रभावित कर सकते हैं।

इस ऑनलाइन अभियान को कई विपक्षी नेताओं का समर्थन भी मिला है। महुवा मोइत्रा और अखिलेश यादव जैसे नेताओं ने भी इस ट्रेंड पर प्रतिक्रिया दी है।

विशेषज्ञों का मानना है कि सोशल मीडिया अब सिर्फ मनोरंजन का मंच नहीं रह गया, बल्कि यह राजनीतिक संवाद और जनमत निर्माण का भी महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।

Cockroach Janta Party (CJP) ने इंस्टाग्राम पर भाजपा को फॉलोअर्स के मामले में पीछे छोड़ दिया है। महज 4 दिनों में CJP के 10.9 मिलियन फॉलोअर्स हो गए। यह व्यंग्यात्मक ऑनलाइन मूवमेंट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

24 घंटे में 37 लाख फॉलोअर्स के साथ उभरी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’

चंडीगढ़, 20 मई

सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया और अनोखा नाम तेजी से चर्चा में है – ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ या सीजेपी। देखने में यह किसी नई राजनीतिक पार्टी जैसा लगता है, लेकिन असलियत में यह सिस्टम और राजनीति पर किया गया एक डिजिटल व्यंग्य है, जिसने लाखों युवाओं को अपनी ओर खींच लिया है।

पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब सीजेआई ने एक बयान में युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से कर दी। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि उनका इशारा फर्जी डिग्री हासिल करने वालों की ओर था, न कि देश के युवाओं की तरफ। लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर गुस्से की लहर फैल चुकी थी।

इसी माहौल में 30 वर्षीय अभिजीत डुबके ने एक्स पर पोस्ट किया – “क्या होगा अगर सारे तिलचट्टे एक साथ आ जाएं?” बस यहीं से ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का जन्म हुआ। देखते ही देखते यह डिजिटल अभियान वायरल हो गया। गूगल फॉर्म के जरिए लोगों को “आलसी और बेरोजगारों” के मंच से जुड़ने का न्योता दिया गया और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पार्टी के सोशल मीडिया फॉलोअर्स मात्र 24 घंटों में 37 लाख के पार पहुंच चुके हैं, जबकि 3.5 लाख से ज्यादा लोग सदस्यता के लिए रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस डिजिटल पार्टी से कई चर्चित नाम भी जुड़ते दिखे, जिनमें महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसे नेता शामिल हैं।

दरअसल, लोग CJP को केवल मजाक के रूप में नहीं देख रहे हैं। यह पार्टी भाजपा और सिस्टम पर व्यंग्य के साथ-साथ युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी और राजनीतिक नाराजगी का नया डिजिटल प्रतीक बन चुकी है।

Logo