मुंबई , जून 12
‘बिग बॉस’ इंडियन टेलीविजन का सबसे पॉपुलर और सफल रियलिटी शो बना हुआ है, जिसका बड़ा कारण सुपरस्टार होस्ट सलमान खान हैं। 19वां सीजन काफी सफल रहा, जिसमें गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और बसीर अली जैसे पॉपुलर कंटेस्टेंट्स ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अब मेकर्स अगले चैप्टर की तैयारी में जुट गए हैं। इस बार 20वें सीजन को और भी बड़ा और ज्यादा ड्रामेटिक बनाने का प्लान है।
जानकारी अनुसार बिग बॉस का नया सीजन 21 सितंबर से शुरू होने वाला है। शो के सेट पर लौटने से पहले सलमान खान अपनी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म का बड़ा हिस्सा पूरा करना चाहते हैं। इस फिल्म का अभी तक नाम तय नहीं है और इसे वामसी पेडिपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी।
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सलमान की टीम उनके शेड्यूल को बहुत ध्यान से मैनेज कर रही है, ताकि फिल्म की शूटिंग बिना किसी देरी के पूरी हो सके और उन्हें रियलिटी शो होस्ट करने के लिए भी पर्याप्त समय मिल सके।
बिग बॉस 20 की तैयारियां अब तेजी से शुरू हो चुकी हैं। जल्द ही ऑडिशन और शॉर्टलिस्टिंग प्रोसेस शुरू होगा और कास्टिंग टीम कई टीवी सितारों से संपर्क भी कर रही है। इस बार मेकर्स सिर्फ टीवी सेलेब्स तक सीमित नहीं रहना चाहते। युवा ऑडियंस को आकर्षित करने के लिए टीम अब पॉपुलर रियलिटी शोज और डिजिटल OTT प्रोजेक्ट्स से भी कंटेस्टेंट्स को शामिल करने का प्लान बना रही है।
इसके अलावा यह भी चर्चा है कि पिछले सीजन के कुछ फेमस चेहरे भी शो में वापसी कर सकते हैं। हालांकि, मेकर्स अभी शो के फॉर्मेट और थीम को सीक्रेट रख रहे हैं। कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट और इस सीजन के बड़े ट्विस्ट्स का खुलासा प्रीमियर के करीब किया जाएगा।