Breaking News :

थलापति विजय की ‘जन नायकन’ की रिलीज डेट का ऐलान, सामने आया दमदार नया पोस्टर

Hq720
Published On: July 15, 2026

मुंबई, जुलाई 15

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जन नायकन’ का लंबे समय से इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। फिल्म निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया आधिकारिक पोस्टर जारी करते हुए इसकी रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया। अब यह फिल्म 23 जुलाई को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

रिलीज डेट की घोषणा के साथ ही फिल्म का नया पोस्टर भी साझा किया गया है, जिसमें थलापति विजय पुलिस की वर्दी में बेहद दमदार और स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि पोस्टर में उनके हाथ में पारंपरिक पुलिस हथियार की जगह तलवार दिखाई गई है, जिसने प्रशंसकों के बीच उत्सुकता और बढ़ा दी है।

फिल्म की रिलीज पहले 9 जनवरी को तय की गई थी, लेकिन तमिलनाडु विधानसभा चुनावों और केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से समय पर प्रमाणपत्र नहीं मिलने के कारण इसकी रिलीज लगातार टलती रही। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद निर्माताओं ने नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म ‘जन नायकन’ को ‘ए’ (A) सर्टिफिकेट प्रदान किया है। फिल्म की अवधि 3 घंटे 3 मिनट बताई गई है।

एच. विनोथ के निर्देशन में बनी इस फिल्म में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल और ममिता बैजू प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘जन नायकन’ अभिनेता के तौर पर थलापति विजय की आखिरी फिल्म हो सकती है, जिसके चलते इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

Logo