Breaking News :

खत्म हुआ इंतजार! ‘रागिनी 3’ से बड़े पर्दे पर लौटेंगी आरजे महवश

Images
Published On: July 31, 2026

मुंबई, 31 जुलाई

आरजे महवश ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रागिनी 3’ का आधिकारिक एलान कर दिया है। लंबे समय से इस प्रोजेक्ट को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच शुक्रवार को उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की घोषणा करते हुए अपनी खुशी साझा की। इसके साथ ही उन्होंने निर्माता एकता कपूर और पूरी टीम का आभार भी व्यक्त किया।

महवश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के सेट से जुड़ी कई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में फिल्म की तैयारियों की झलक देखने को मिल रही है। एक तस्वीर में वह हाथ में क्लैपरबोर्ड पकड़े नजर आ रही हैं, जिस पर ‘रागिनी 3’ लिखा हुआ है। पोस्ट सामने आते ही उनके प्रशंसकों ने उन्हें बधाइयां देना शुरू कर दिया।

फिल्म की घोषणा करते हुए महवश ने लिखा कि वह अपनी अगली फिल्म ‘रागिनी 3’ का एलान करते हुए बेहद उत्साहित हैं और यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने इस अवसर के लिए निर्माता एकता कपूर, बालाजी मोशन पिक्चर्स, कास्टिंग डायरेक्टर श्रुति महाजन और फिल्म के निर्देशक शशांक घोष का दिल से आभार जताया।

महवश ने अपने प्रशंसकों के लिए भी खास संदेश लिखा। उन्होंने कहा कि अब आगे का सफर और फिल्म को मिलने वाला प्यार दर्शकों के हाथ में है। उनके इस पोस्ट पर फैंस लगातार शुभकामनाएं दे रहे हैं और फिल्म को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं।

‘रागिनी 3’ की घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है। हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और अन्य कलाकारों की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

Logo