Breaking News :

जालंधर में आज 1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र देंगे CM भगवंत मान, ‘मिशन रोजगार’ के तहत कार्यक्रम

Bjp Demand Cm Bhagwant Manns Resignation
Published On: August 27, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर में 1,746 पुलिस जवानों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम ‘मिशन रोजगार’ के तहत आयोजित किया जा रहा है। राज्यस्तरीय समारोह में सीएम पंजाब पुलिस में नवनियुक्त जवानों को औपचारिक रूप से नियुक्ति पत्र देंगे।

मान सरकार के साढ़े चार साल के कार्यकाल में पंजाब पुलिस में अब तक 13,092 युवाओं की भर्ती किए जाने का दावा किया गया है। इसके अलावा 3,298 अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।

सरकार के मुताबिक, पंजाब पुलिस के जिला कैडर में इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर और एएसआई के 1,600 नए पदों को भी मंजूरी दी गई है।

पंजाब सरकार का दावा है कि अब तक राज्य के 70,840 युवाओं को पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के तहत सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।

करतारपुर में लोक मिलनी भी करेंगे CM

मुख्यमंत्री के जालंधर दौरे के दौरान सब-डिवीजन करतारपुर के गांव काहलवां में लोक मिलनी कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए जालंधर ग्रामीण पुलिस और सिविल प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया है।

Logo