Breaking News :

कियारा आडवाणी ने दिखाई बेटी सरायाह की झलक

Sidharth Malhotra And Kiara Advani Lock Their Wedding Date 620
Published On: May 21, 2026

मुंबई , 21 May

एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी बेटी सरायाह मल्होत्रा की एक बहुत ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। यह तस्वीर एक फ्लाइट के अंदर की है, जिस पर फैंस ने जमकर प्यार बरसाया है।

कियारा ने आज इंस्टाग्राम हैंडल पर बेटी सरायाह से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में हवाई जहाज की खिड़की पर एक रंग-बिरंगा खिलौना लगा हुआ दिख रहा है। जिसके साथ बाहर का आसमान खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। कियारा की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जमकर प्यार बरसाया है।

इस फोटो की सबसे खास बात यह है कि इसमें नन्ही सरायाह का छोटा सा हाथ उस खिलौने को छूने की कोशिश करता नजर आ रहा है। कियारा ने इस फोटो के साथ एक लाल दिल का इमोजी भी लगाया है। कियारा और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा इस समय अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं।
कियारा और सिद्धार्थ पिछले साल जुलाई 2025 में सरायाह के माता-पिता बने थे। दोनों अपनी बेटी से जुड़ी चीजें सोशल मीडिया पर बहुत कम शेयर करते हैं और उन्होंने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

कियारा आडवाणी जल्द ही फिल्म ‘Toxic’ (टॉक्सिक) में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार यश और एक्ट्रेस नयनतारा भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म में इन सभी के अलावा हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत के अलावा कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के साथ अपनी अगली फिल्म ‘Vvan’ की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं।

Logo