अबोहर , जुलाई 10
आम आदमी पार्टी के गणेश सबलनिया अबोहर के मेयर चुने गए हैं। अबोहर निगम में भाजपा के 28 पार्षद हैं। आप के 20 और कांग्रेस और आजाद 1-1 पार्षद हैं।
‘आप’ के हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने कहा कि ‘आप’ के पक्ष में 27 हाथ उठे जिसके बाद सबलनिया को विजेता घोषित कर दिया गया। वहीं संदीप जाखड़ धक्केशाही का आरोप लगाकर धरने पर बैठ गए। इसके बाद डीसी की गाड़ी का घेराव कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।