Breaking News :

मुकुंदपुर में जोरदार धमाका : पलभर में मलबे में तब्दील हुई इमारत, कई लोग घायल

भोजपुरी तड़के ने मचाया धमाल… अक्षय कुमार संग इस एक्ट्रेस का डांस देख फैंस हुए दीवाने

मुंबई, मई 25

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार एक बार फिर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘Welcome to the Jungle’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा चुका है, वहीं अब इसका नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर छा गया है। खास बात यह है कि इस गाने में अक्षय कुमार पहली बार भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह के साथ जबरदस्त अंदाज में ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।

गाने में अक्षय कुमार का लुक काफी अलग दिखाई दे रहा है। शॉर्ट कुर्ता-पजामा, लंबे बाल और हल्की दाढ़ी में उनका देसी अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वहीं अक्षरा सिंह साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों की जोड़ी और शानदार डांस मूव्स ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। पूरे गाने को भोजपुरी स्टाइल में फिल्माया गया है और इसके बोल भी भोजपुरी अंदाज में लिखे गए हैं, जिसने इसे और खास बना दिया है।

इस गाने के बोल अभिनव शेखर ने लिखे हैं, जबकि इसे विक्रम मोंट्रोस और सुप्रिया पाठक ने अपनी आवाज दी है। रिलीज होते ही गाना तेजी से वायरल हो गया और फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “भाई साहब, मजा ही आ गया”, तो किसी ने कहा, “अक्षय कुमार ने गर्दा उड़ा दिया।” वहीं कई यूजर्स अक्षरा सिंह की बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री को लेकर भी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ मल्टीस्टारर फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जॉनी लीवर, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे कई बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशनअहमद खान ने किया है, जबकि इसे राकेश डांग, वेदांत विकास बाली और फिरोज ए. नाडियाडवाला ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Logo