Breaking News :

मुकुंदपुर में जोरदार धमाका : पलभर में मलबे में तब्दील हुई इमारत, कई लोग घायल

पंजाब निकाय चुनाव की मतगणना जारी, शुरुआती रुझानों में AAP सब पर भारी

चंडीगढ़ , May 29

पंजाब निकाय चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों की गिनती जारी है। अभी तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी सभी दलों पर भारी पड़ती दिख रही है। हालांकि अभी रुझान हैं। स्पष्ट परिणाम दोपहर 12 बजे तक आने की संभावना है।

बता दें कि 26 मई को राज्य के 8 नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 निकायों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लेकर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया था।

मतगणना के लिए राज्यभर में कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस बल तैनात है।

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर देखे जा सकेंगे। इन चुनावों को वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर आज आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है।

अभी तक के रुझान

आम आदमी पार्टी (आप) 294
शिरोमणि अकाली दल 71
कांग्रेस 92
निर्दलीय 140
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 20

पंजाब निकाय चुनाव : मतगणना शुरू, कुछ ही देर में आने लगेंगे रुझान

चंडीगढ़ , May 29

पंजाब निकाय चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों की गिनती आज हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे तक अधिकांश निकायों के नतीजे साफ हो जाएंगे।

बता दें कि 26 मई को राज्य के 8 नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 निकायों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लेकर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया था।

मतगणना के लिए राज्यभर में कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा और केवल अधिकृत कर्मचारियों व एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा विभिन्न समाचार वेबसाइटों और टीवी चैनलों पर भी लाइव अपडेट उपलब्ध रहेंगे।

इन चुनावों को वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर आज आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है।

पंजाब निकाय चुनाव में सियासी संग्राम तेज, दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर

चंडीगढ़, 23 मई

पंजाब में होने वाले निकाय चुनावों को सत्ता का सेमीफाइनल माना जा रहा है और इसी वजह से राज्य की सियासत पूरी तरह चुनावी रंग में रंग चुकी है। भाजपा, कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता अपनी-अपनी पार्टियों के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं। चुनाव में अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है, इसलिए सभी दलों के वरिष्ठ नेता, मंत्री, विधायक और सांसद लगातार प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

राज्य में 26 मई को 105 नगर निकायों के लिए मतदान होना है। इनमें आठ नगर निगम और 97 नगर परिषद एवं नगर पंचायतें शामिल हैं। चुनाव परिणाम 29 मई को घोषित किए जाएंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार यह चुनाव करीब आठ महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव का माहौल तय करेंगे और सभी दलों के लिए जनता का मूड समझने का बड़ा आधार बनेंगे।

चूंकि यह चुनाव मुख्य रूप से शहरी वोटरों पर आधारित हैं, इसलिए सभी पार्टियां बेहद सतर्क दिखाई दे रही हैं। माना जा रहा है कि यह मुकाबला पंचायत चुनावों की तरह जातीय समीकरणों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि विकास और राजनीतिक प्रदर्शन के मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू स्टार प्रचारकों के तौर पर विभिन्न जिलों में रणनीतिक बैठकों और जनसभाओं के जरिए पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हुए हैं।

शिरोमणि अकाली दल की ओर से पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने खुद चुनावी मोर्चा संभाल रखा है। उनके साथ वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और बिक्रम सिंह मजीठिया भी कई जिलों में प्रचार अभियान चला रहे हैं। सुखबीर बादल लगातार जनसभाएं कर मतदाताओं को अकाली दल के पक्ष में लामबंद करने की कोशिश कर रहे हैं।

कांग्रेस भी इस चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रही है। प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा और विधायक परगट सिंह समेत कई बड़े नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हैं और पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए रणनीति बना रहे हैं।

उधर, आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव उसके मंत्रियों और विधायकों की लोकप्रियता की परीक्षा माने जा रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार सभी मंत्रियों और विधायकों को उनके क्षेत्रों में आने वाले निकायों में जीत सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व इन चुनाव नतीजों के जरिए यह आकलन करना चाहता है कि पिछले साढ़े चार वर्षों में उसके जनप्रतिनिधियों की जनता के बीच कितनी पकड़ बनी है। माना जा रहा है कि पंचायत चुनावों और निकाय चुनावों के प्रदर्शन के आधार पर ही आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण का फैसला किया जाएगा। खराब प्रदर्शन करने वाले विधायकों के टिकट पर भी खतरा मंडरा सकता है।

Logo