Breaking News :

मुकुंदपुर में जोरदार धमाका : पलभर में मलबे में तब्दील हुई इमारत, कई लोग घायल

तुर्किये में 5.6 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

इस्तांबुल, मई 20

तुर्किये के पूर्वी हिस्से में बुधवार सुबह 5.6 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद लोगों में दहशत फैल गई। आपदा एवं आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी के अनुसार भूकंप के झटके मलात्या प्रांत के बत्तालगाजी जिले में सुबह करीब नौ बजे महसूस किए गए।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग सात किलोमीटर की गहराई में स्थित था। फिलहाल किसी बड़े जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है, लेकिन टीवी फुटेज में लोगों को घबराकर घरों से बाहर निकलते और स्कूलों को खाली कराते देखा गया।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में तुर्किये में आए विनाशकारी 7.8 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। उस आपदा में 53 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जबकि देश के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों के 11 प्रांतों में लाखों इमारतें नष्ट या क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

Logo