Breaking News :

मुकुंदपुर में जोरदार धमाका : पलभर में मलबे में तब्दील हुई इमारत, कई लोग घायल

इबोला का खतरा: हाई-रिस्क देशों से आने वाले यात्रियों पर 21 दिन तक कड़ी निगरानी, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

नई दिल्ली, 21 मई

भारत सरकार ने इबोला वायरस को लेकर अलर्ट जारी किया है। स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय और स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेष सलाह दी है कि जो यात्री इबोला प्रभावित देशों से आ रहे हैं या वहां से होकर भारत पहुंचे हैं, वे अपनी सेहत पर कड़ी नजर रखें।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान को हाई-रिस्क देशों की श्रेणी में रखा है। ऐसे देशों से आने वाले यात्रियों को आगमन के बाद 21 दिन तक अपने स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी। दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरपोर्ट हेल्थ ऑर्गनाइजेशन ने यात्रियों को इस संबंध में आवश्यक जानकारी और सतर्कता के निर्देश प्रदान किए हैं।

यात्रियों को बुखार, कमजोरी, थकान, सिरदर्द और मांसपेशियों में दर्द के साथ उल्टी, दस्त, गले में खराश और रक्तस्राव जैसे लक्षणों पर ध्यान देना होगा। किसी भी संदिग्ध लक्षण के दिखाई देने पर उन्हें तुरंत एयरपोर्ट अधिकारियों को सूचित करना आवश्यक है। अगर कोई यात्री पुष्ट या संदिग्ध मरीज के संपर्क में आया है, तो उसे आगमन के 21 दिनों के भीतर डॉक्टर से संपर्क करना और स्वास्थ्य जांच कराना जरूरी है।

सरकार ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य नियमों का पालन करने के लिए एयरपोर्ट पर होने वाली स्वास्थ्य जांच में पूरा सहयोग करें।

Logo