Breaking News :

IPL जीत के बाद अनुष्का ने शेयर की क्यूट पोस्ट

Capture
Published On: June 1, 2026

मुंबई , Jun 1

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इस वक्त बेहद खुश हैं क्यों कि उनके पति विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लगातार दूसरे साल आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। फाइनल मैच में जीत हासिल करने के बाद कोहली ने मैदान से लेकर देर रात तक पत्नी अनुष्का के साथ इस जीत का जश्न मनाया। अब अनुष्का ने इस जश्न के दौरान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है।

अनुष्का ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की जिसमें वो और विराट अपने हाथों में आईपीएल ट्रॉफी पकड़े हुए हैं। तस्वीर में अनुष्का, विराट का माथा चूमती भी नजर आईं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने विक्ट्री और हार्ट इमोजी बनाई।

अनुष्का की इस तस्वीर पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। ज्यादातर ने इसे दिन की सबसे खूबसूरत तस्वीर बताया। वहीं कईयों ने कहा कि वो इस पल का ही इंतजार करते हैं।

रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के खिताब को अपने नाम किया। आरसीबी ने फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) को पांच विकेट से हराया। फाइनल मैच में आरसीबी की जीत के नायक विराट कोहली रहे। कोहली ने 42 गेंदों में नाबाद 75 रनों की दमदार पारी खेली और टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनाने में अहम किरदार निभाया।

Logo