Breaking News :

AAP मंत्री संजीव अरोड़ा गुरुग्राम कोर्ट में पेश

िा
Published On: May 18, 2026

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा सोमवार (18 मई) को गुरुग्राम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान अरोड़ा की हालत कमजोर और दाढ़ी बढ़ी हुई दिखी। इस दौरान वह परिवार से मिलकर भावुक हो गए। वह परिजनों को गले लगाकर दिलासा देते दिखे।

मंत्री अरोड़ा को 9 मई को ED ने मनी लॉन्ड्रिंग के केस में चंडीगढ़ से अरेस्ट किया था। जिसके बाद से पहले 7 दिन, फिर 2 दिन का रिमांड लिया गया। आज फिर ED रिमांड मांग रही है। वहीं गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली अरोड़ा की याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में भी सुनवाई है। ED यहां जवाब दाखिल करेगी।

मंत्री के इस मामले की आंच अब अफसरों तक भी पहुंच गई है। जिसमें IAS अफसर बसंत गर्ग समेत 3 अफसरों को ED ने तलब किया है। गमाडा के चीफ संदीप कुमार डॉक्यूमेंट्स लेकर जालंधर ED ऑफिस में पेश हो चुके हैं। अरोड़ा के 2 पार्टनरों को भी दिल्ली तलब किया गया है।

Logo