चंडीगढ़ , जून 26
पंजाब में सरकारी दफ्तरों का समय बदल गया है। अब आफिस सुबह 9 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। यह नियम 1 जुलाई से लागू होगा। अभी सरकारी कार्यालयों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक था।
बढ़ते तापमान के बीच मान सरकार ने 25 मई को सरकारी दफ्तरों के कामकाज के समय में बदलाव किया था। फैसले का एक कारण बिजली खपत को कम करना भी था।