Breaking News :

जर्मनी की रेल व्यवस्था ठप : संचार प्रणाली में खराबी से पूरे देश में ट्रेनों पर लगा ब्रेक

Rail Services In Germany Halt V Jpg 1280x720 4g
Published On: June 24, 2026

जर्मनी, जून 24

जर्मनी में मंगलवार को उस समय व्यापक रेल संकट पैदा हो गया जब राष्ट्रीय रेलवे ऑपरेटर ड्यूश बान ने देशभर में सभी ट्रेनों का परिचालन रोक दिया। यह कदम रेलवे नेटवर्क में उपयोग होने वाली आंतरिक संचार प्रणाली GSM-R डिजिटल नेटवर्क में आई गंभीर खराबी के कारण उठाया गया है।

कंपनी की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में बताया गया कि तकनीकी समस्या के चलते पूरे नेटवर्क में संचार बाधित हो गया, जिसके कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी ट्रेनों को तत्काल प्रभाव से स्टेशनों पर रोक दिया गया। अचानक लिए गए इस निर्णय से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा और कई प्रमुख रूटों पर सेवाएं पूरी तरह ठप हो गईं।

फिलहाल इस खराबी के पीछे का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। Evelyn Palla के हवाले से बताया गया कि तकनीकी टीम समस्या को ठीक करने में लगातार जुटी हुई है और प्राथमिकता यात्रियों को सुरक्षित रूप से नजदीकी स्टेशनों तक पहुंचाने की है ताकि उन्हें ट्रेनों से उतारा जा सके।

अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट नहीं किया है कि इस तकनीकी खराबी को ठीक करने में कितना समय लगेगा या देशभर में कितनी ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन फिलहाल जर्मनी की रेल व्यवस्था गंभीर व्यवधान का सामना कर रही है।

Logo