Breaking News :

अमृतसर में आज कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन

1200 675 26904345 757 26904345 1781257869208
Published On: June 13, 2026

अमृतसर , जून 13

कॉकरोच जनता पार्टी ने पंजाब में अपनी गतिविधियां शुरू करने की घोषणा की है। पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके आज अमृतसर पहुंचेंगे। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बताया कि वे शाम करीब 4 बजे पहुंचेंगे। दीपके ने युवाओं और समर्थकों से अमृतसर में एकत्र होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि नीट और सीबीएसई छात्रों के मुद्दों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई जाएगी। अभिजीत दीपके ने कहा कि एकजुट होकर आवाज उठाने से छात्रों को न्याय मिल सकता है। पार्टी खुद को युवाओं, छात्रों और आम नागरिकों का मंच बताती है।

Logo