Breaking News :

‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज; दमदार अंदाज में दिखे सनी देओल

Batwara 1947 Trailer Out 001
Published On: July 28, 2026

मुंबई, जुलाई 28

आमिर खान प्रोडक्शंस की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल लीड रोल में हैं। आज इस फिल्म का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के ट्रेलर में 1947 के बंटवारे का समय दिखाया गया है। इसमें एक परिवार की कहानी है, जिसकी जिंदगी बंटवारे की हिंसा, डर और जबरन पलायन की वजह से बदल जाती है। जो लोग कभी साथ रहते थे, वो अब बंटवारे के कारण बिछड़ गए हैं। इसी बीच सनी देओल ट्रेलर में एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आते हैं, जो किसी भी हाल में अपने जमीर से समझौता नहीं करता है। वहीं शबाना आजमी एक बुजुर्ग महिला के रोल में हैं, जो इंसानियत पर सबका भरोसा बनाए रखती हैं।

प्रीति जिंटा भी ट्रेलर में नजर आती हैं, वह बंटवारे के मुश्किल दौर का सामना मजबूती से करती नजर आती हैं। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर में एक भावुक करने वाली कहानी की झलक मिलती है। इसमें भारत के बंटवारे के दर्द और उससे जुड़े इंसानी जज्बातों को करीब से दिखाया गया है।

‘बंटवारा 1947’ के ट्रेलर में कई उम्दा कलाकारों की भी झलक मिली। फिल्म में शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार दिखाई दिए। फिल्म में शबाना आजामी दुर्गावती देवी का रोल कर रही हैं, यह फिल्म में एक अहम किरदार है। इस फिल्म का म्यूजिक ए. आर रहमान ने तैयार किया है। जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर लॉन्च भी मुंबई में रखा गया। इसमें सनी देओल, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, डायरेक्टर राजकुमार संतोषी, करण देओल जैसे सेलेब्स नजर आए। सभी ने साथ में फोटो क्लिक करवाई। शबाना आजमी की तबीयत खराब थी, फिर भी वह ट्रेलर लॉन्च इवेंट पहुंची थीं।

Logo