Breaking News :

पंजाब निकाय चुनाव : मतगणना शुरू, कुछ ही देर में आने लगेंगे रुझान

Whatsapp Image 2026 05 29 At 8.28.20 Am
Published On: May 29, 2026

चंडीगढ़ , May 29

पंजाब निकाय चुनाव 2026 के लिए डाले गए वोटों की गिनती आज हो रही है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। चुनाव आयोग के अनुसार दोपहर 12 बजे तक अधिकांश निकायों के नतीजे साफ हो जाएंगे।

बता दें कि 26 मई को राज्य के 8 नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 निकायों के लिए मतदान हुआ था। चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं ने हिस्सा लेकर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद कर दिया था।

मतगणना के लिए राज्यभर में कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। काउंटिंग सेंटरों के बाहर पुलिस बल तैनात रहेगा और केवल अधिकृत कर्मचारियों व एजेंटों को ही प्रवेश की अनुमति होगी।

पंजाब निकाय चुनाव के नतीजे राज्य निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट और जिला प्रशासन की वेबसाइटों पर देखे जा सकेंगे। इसके अलावा विभिन्न समाचार वेबसाइटों और टीवी चैनलों पर भी लाइव अपडेट उपलब्ध रहेंगे।

इन चुनावों को वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल माना जा रहा है। ऐसे में सभी प्रमुख राजनीतिक दलों की नजर आज आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है।

Logo