Breaking News :

राम मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, मेदांता अस्पताल में भर्ती

Images
Published On: July 1, 2026

लखनऊ, 1 जुलाई

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 88 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास का चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी बढ़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आवश्यक चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले इसी वर्ष जनवरी में भी महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ गई थी। उस समय भी उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ था और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

जनवरी में अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनसे मिलने मेदांता पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी। एक बार फिर उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर से उनके अनुयायियों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है।

Logo