Breaking News :

दिग्गज टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को मिला पद्म भूषण सम्मान

Whatsapp Image 2026 06 23 At 5.52.34 Pm
Published On: June 23, 2026

नई दिल्ली, जून 23

दिग्गज भारतीय टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को आज पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। वहीं, महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान सविता पूनिया को पद्म श्री से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में हुए सम्मान समारोह में विजय और सविता को सम्मानित किया। विजय इस साल पद्म भूषण पाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। पद्म भूषण भारत का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। अमृतराज को इससे पहले 1983 में पद्मश्री और 1974 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है, जो भारतीय खेलों में उनके दीर्घकालिक योगदान को दर्शाता है।

केंद्र सरकार ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों की घोषणा कर दी थी, जिसमें खेल जगत के कई दिग्गजों को शामिल किया गया था। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को कुछ दिन पहले पद्मश्री से नवाजा गया था। हरमनप्रीत कौर को उनके शानदार नेतृत्व और उपलब्धियों के लिए पद्मश्री सम्मान दिया गया था। साल 2025 उनके करियर के लिए बेहद खास रहा था, जब उन्होंने घरेलू सरजमीं पर भारतीय महिला टीम को विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई और देश का नाम रोशन किया।

भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पुनिया को भी पद्मश्री पुरस्कार प्रदान किया गया है। उन्होंने लंबे समय तक भारतीय महिला हॉकी टीम की रक्षा पंक्ति को मज़बूती दी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ाया।

Logo