Breaking News :

विक्की कौशल ने गुरदास मान से की मुलाकात

20260613065936 Vicky Kaushal Shares Pics With Gurdas Maan
Published On: June 13, 2026

मुंबई , 13 Jun

अभिनेता विक्की कौशल सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। फिल्मों और काम के अलावा वे निजी जिंदगी से जुड़ी झलकियां भी यहां फैंस के साथ साझा करते हैं। मगर, अपना हालिया पोस्ट उन्होंने पंजाबी सिंगिंग के सम्राट गुरदास मान के लिए लिखा है। विक्की ने पोस्ट में गुरदास के लिए सम्मान और प्यार दिखाया है।

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से आज शनिवार को एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने इसमें पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के दिग्गज गायक गुरदास मान के साथ कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। वे गुरदास मान की गोद में सिर टिकाकर लेटे हैं और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरी फोटो में गुरदास और विक्की दोनों पोज दे रहे हैं। गुरदास जहां सोफे पर बैठे हैं, वहीं विक्की जमीन पर बैठे हैं।

तस्वीरों के साथ विक्की कौशल ने जो कैप्शन लिखा है, उससे समझा जा सकता है कि गुरदास मान के लिए उनके दिल में कितना सम्मान है। अभिनेता लिखते हैं, ‘उनके गाने सुनते हुए बड़ा हुआ हूं। उनके साथ रहकर बहुत कुछ सीखा है। उनके साथ बिताया हर पल किसी आशीर्वाद जैसा लगता है। मेरे लिए, वे हमेशा महान रहे हैं और रहेंगे। हमेशा उनका फैन रहूंगा और हमेशा उनका आभारी रहूंगा। गुरदास मान साहब’। विक्की के इस पोस्ट पर फराह खान और बादशाह सहित कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिया है।

बता दें कि गुरदास मान साल 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में भी शामिल हुए थे। राजस्थान में संपन्न हुई इस शाही शादी में गुरदास ने अपना गाना ‘तेरी जोड़ी जीवे’ गाया था और जोड़े को आशीर्वाद दिया था।

Logo