Breaking News :

‘कुमकुम भाग्य’ फेम अभिनेत्री ने की आत्महत्या, 30 वर्ष की उम्र में निधन

20260615063646 Sanchs
Published On: June 15, 2026

मुंबई, 15 जून

टेलीविजन धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ में नजर आ चुकी अभिनेत्री संचिता उगले का 30 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनका शव मुंबई के नालासोपारा स्थित आवास में मिला है। घटना रविवार शाम करीब 7 बजे से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार संचिता नालासोपारा पूर्व के आचोले गांव में अपने माता-पिता और 15 वर्षीय बहन के साथ रहती थीं। रविवार को जब वह घर में अकेली थीं, तभी यह घटना हुई।

परिजनों ने उन्हें तत्काल नजदीकी तुलिंज महानगरपालिका अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु (ADR) दर्ज कर ली है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

संचिता उगले ने अपने करियर में कई टीवी धारावाहिकों और फिल्मों में काम किया था। वह ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में नजर आ चुकी थीं। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ में सुकून का किरदार निभाया था और फिल्म ‘छावा’ में भी काम किया था।

Logo