Breaking News :

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, कई घायल

W 1280,h 720,imgid 01kv7syebgjqh9axgh967drkfw,imgname Uttarakhand Clash Viral Video Karnaprayag Clash Violence On Way To Hemkund Sahib Badrinath Highway Blocked 1781599779184
Published On: June 16, 2026

चमोली, जून 16

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में आज सुबह सिख समुदाय के लोगों की स्थानीय लोगों के साथ मारपीट हो गई। हालात इतने बिगड़ गए कि बात मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान सिख समुदाय के लोगों ने स्थानीय लोगों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

हेमकुंड साहिब से लौटते वक्त सिख समुदाय के लोगों की कर्णप्रयाग बाजार में कुछ लोगों के साथ किसी बात पर कहासुनी हो गई। कुछ ही विवाद बढ़ गया। समुदाय के लोगों ने धारदार हथियार से लोगों पर हमला कर दिया। हमले में कई कई लोग चोटिल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल एक होटल स्वामी की गंभीर हालत को देखते हुए एयर लिफ्ट कराया गया।

वहीं दूसरी तरफ स्थानीय लोगों ने चौकी परिसर सहित बदरीनाथ हाईवे पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पंचपुलिया में भी जाम लगा दिया। क्षेत्र में तनाव का माहौल है। गौचर में यात्रा फिलहाल को रोक दिया गया है।
करीब एक घंटे तक हाईवे जाम रखने के बाद लोगों ने थाने में वार्ता की, जिसके बाद जाम खुला को यात्रियों ने राहत की सांस ली।

Logo