Breaking News :

बदरीनाथ यात्रा के दौरान टेंपो ट्रेवलर पलटने से महिला की मौत, 17 लोग घायल

Images
Published On: June 5, 2026

उत्ताराखंड, जून 05

टेंपो ट्रेवलर के पलटने से बदरीनाथ जा रही महिला की मौत, 17 अन्य घायल गोपेश्वर, पांच जून (भाषा) उत्ताराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार तड़के तीर्थयात्रियों को लेकर बदरीनाथ जा रहा एक टेंपो ट्रेवलर सड़क पर पलट गया जिससे उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला की मौत हो गयी तथा 17 अन्य लोग घायल हो गए ।

अधिकारियों के मुताबिक घटना करीब 5 बजे बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ के पास पैनी गांव में हुई । हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और बचाव एवं राहत अभियान चलाया।

घायलों को उपचार के लिए ज्योतिर्मठ के सरकारी अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतका की पहचान गाजियाबाद के इंद्रापुरम की रहने वाली अन्ना मक्कड़ (45) के रूप में हुई है जबकि उनकी बेटी मिताली मक्कड़ (18) हादसे में घायल हुई है । घायलों में दिल्ली के बुराड़ी का रहने वाला चालक दलजीत वर्मा भी शामिल है ।

Logo