Breaking News :

मुकुंदपुर में जोरदार धमाका : पलभर में मलबे में तब्दील हुई इमारत, कई लोग घायल

धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, सम्मान लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

मुंबई , May 25

सोमवार यानि आज 25 मई को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कारों का भव्य आयोजन हुआ है। भारत के इस सबसे बड़े नागरिक सम्मान समारोह में सिनेमा, संगीत और थिएटर जगत की मशहूर हस्तियों को सम्मानित किया जा रहा है। इस वर्ष की पद्म पुरस्कारों की सूची में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र, मलयालम सुपरस्टार ममूटी और आर. माधवन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इन हस्तियों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने हाथों से यह सर्वोच्च सम्मान प्रदान कर रही हैं।

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। धर्मेंद्र की पत्नी और दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। इस दौरान वे भावुक नजर आईं। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का सम्मान लेने जैसे ही हेमा मालिनी पहुंचीं, बेटी अहाना के आंसू छलक आए।

Logo