Breaking News :

सिख समुदाय की भावनाओं का सम्मान, महाराष्ट्र सरकार ने फिलहाल टाला अहम फैसला

1500x900 2058761 Asmsahib270620261
Published On: July 1, 2026

चंडीगढ़, 1 जुलाई

महाराष्ट्र सरकार ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब, नांदेड़ से जुड़े प्रस्तावित विधेयक को फिलहाल टालने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब के एडमिनिस्ट्रेटिव बोर्ड के संबंध में लाए जाने वाले प्रस्तावित विधेयक को स्थगित करते हुए इस विषय पर व्यापक चर्चा और आम सहमति बनाने का रास्ता खुला रखा है।

इस फैसले का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने कहा कि तख्त सचखंड श्री हजूर साहिब दुनिया भर के करोड़ों सिख श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इस महान तख्त साहिब से जुड़ा कोई भी निर्णय लेते समय सिख समुदाय की भावनाओं, धार्मिक परंपराओं और नानक नाम लेवा संगत की सहमति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

तरुण चुघ ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार ने बातचीत, सलाह-मशविरा और सर्वसम्मति के रास्ते को प्राथमिकता देकर लोकतांत्रिक मूल्यों और सिख समुदाय की भावनाओं के प्रति अपनी संवेदनशीलता का परिचय दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस विषय पर सभी संबंधित पक्षों से विचार-विमर्श के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।

Logo